1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना महामारी से बचने के लिए पीएम मोदी समेत सभी मुख्यमंत्री लेंगे कोरोना की ये वैक्सीन

कोरोना महामारी से बचने के लिए पीएम मोदी समेत सभी मुख्यमंत्री लेंगे कोरोना की ये वैक्सीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी से बचने के लिए पीएम मोदी समेत सभी मुख्यमंत्री लेंगे कोरोना की ये वैक्सीन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: सरकार पर लगातार कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। इतना ही नहीं कोरोना के वैक्सीन का ट्रॉयल पूरा होने से पहले ही लगवाने को लेकर विपक्ष की सभी पार्टीयां सरकार को सवालों के घेरे में ले रही हैं। तो लीजिए वो वक्त आ ही गया जब सरकार में बैठे लोगो को कोरोना वैक्सीन लगेगी। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण में सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को कोरोना की वैक्सीन दी जायेगी।

जबकी खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दूसरे चरण में ही वैक्सीन लगेगी। इतना ही नहीं पीएम मोदी के बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों को वैक्सीन दी जायेगी। कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति उस वक्त तेज हो गई थी, जब हाल ही में कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी जा रही थी। आपको बता दें उससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वैक्सीन को लेकर सवाल उठा दिया था।

कोराना की भारत में दो वैक्सीन तैयार की गई है। पहली कोवैक्सीन, और दूसरी कोविशील्ड बताया जा रहा है कि सभी मुख्यमंत्रीयों और प्रधानमंत्री समेत कई केद्रीय मंत्रीयों को कोविशील्ड लगायी जायेगी।

पहले चरण में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन किया गया था। अबतक 6 लाख लोंगे को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। जबकि लगभग इस वैक्सीन के लगने के बाद 1 हजार लोगो में साइडइफेक्ट देखने को मिला है। वहीं दो लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...