1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. PM मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे

PM मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
PM मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह ग्यारह बजे अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मन की बात आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क से प्रसारित किया जाएगा। यह प्रसारण आकाशवाणी समाचार वेबसाइट  और मोबाइल ऐप पर भी उपलब्‍ध रहेगा। मन की बात आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित किया जायेगा।

आकाशवाणी से हिन्‍दी प्रसारण के तुरंत बाद इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। प्रादेशिक केन्द्रों से क्षेत्रीय भाषाओं में मन की बात रात आठ बजे दोबारा सुना जा सकेगा। बता दें कि, पीएम मोदी इस कार्यक्रम के लिए लोगों से अपने सुझाव देने को कहा है। लोग अपने सुझाव 1 8 0 0 1 1 7 8 0 0 पर रिकार्ड करवा सकते हैं। श्रोता नमो ऐप ओपन फोरम या माई गोव पर भी संदेश भेज सकते हैं। लोग 1 9 2 2 पर कॉल भी कर सकते हैं। ये सुझाव शनिवार तक भेजे जा सकते।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...