1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी 10 दिसंबर को संसद भवन की नई बिल्डिंग की रखेंगे आधारशिला, पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी 10 दिसंबर को संसद भवन की नई बिल्डिंग की रखेंगे आधारशिला, पढ़ें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी 10 दिसंबर को संसद भवन की नई बिल्डिंग की रखेंगे आधारशिला, पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को दिल्ली में बनने जा रही संसद भवन की नई बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही इस मौके पर प्रधानमंत्री भूमि पूजन भी करेंगे।

इस बात की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी है। जानकारी के मुताबिक इस नई बिल्डिंग में भारत की लोकतांत्रिक विरासत दिखाने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद के सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, डाइनिंग एरिया और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा।

अधिकारियों का कहना है कि आधिकारिक तौर पर पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए ओम बिड़ला उनसे मिलने उनके आवास पर भी गए थे। इस नई बिल्डिंग को ट्रायएंगल की तरह डिजाइन किया जाएगा और इसे मौजूदा कॉम्प्लेक्स के करीब बनाया जाएगा।

बिल्डिंग को टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा 861.90 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है। बिल्डिंग को तैयार होने सालभर का समय लग जाएगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने इसकी लागत का अनुमान 940 करोड़ रुपये लगाया था।

हालांकि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और एनसीपी की सुप्रिया सुले ने बिल्डिंग के निर्माण के समय को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। इनका कहना था कि सरकार की प्राथमिकता में ये बिल्डिंग आती है, जबकि देश अभी कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...