1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक पहुंचे ‘हुनर हाट’- खाया लिट्टी-चोखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक पहुंचे ‘हुनर हाट’- खाया लिट्टी-चोखा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक पहुंचे ‘हुनर हाट’- खाया लिट्टी-चोखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘हुनर हट’ का बुधवार को दौरा किया और देश के कोने-कोने से आए कारीगरों, शिल्पकारों एवं दस्तकारों के उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि मंत्रालय के इस प्रयास से बहुत सारे लोगों को बाजार उपलब्ध हुआ है।

वहां करीब 50 मिनट तक पीएम मोदी रहे और इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, पीएम मोदी का यह दौरा तय नहीं था, वह दोपहर अचानक ही हुनर हाट पहुंच गए। पीएम मोदी को देखते हुए वहां पर सभी लोग हैरान रह गए। यहां पर मौजूद एक स्टॉल पर रुककर प्रधानमंत्री ने लिट्टी-चोखा खाया जिसके लिए उन्होंने 120 रुपए का भुगतान भी किया, इसके साथ ही उन्होंने चार भी पी जिसके लिए 40 रुपए का भुगतान किया।

बताते चले कि, ‘कौशल को काम’ थीम पर आधारित यह हुनर हाट 13 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक आयोजित किया गया है जहां देश भर के हुनर के उस्ताद दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक महिला दस्तकार शामिल हैं। पीएम के पहुंचने की खबर पाते ही मुख्तार अब्बास नकवी भी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि, पिछले लगभग तीन वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से लगभग तीन लाख दस्तकारों, शिल्पकारों, खानसामों को रोजगार और रोजगार के मैके उपलब्ध कराए गए हैं। इनमे बड़ी संख्या में देश भर की महिला दस्तकार भी शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...