इस वक़्त पूरा देश कोरोना वायरस जैसे गंभीर संकट का सामना कर रहा है और अब धीरे धीरे यह कोरोना भारत में भी अपना पैर पसार रहा है, देश में अब तक 450 से अधिक मामले सामने आ चुके है और यह बढ़ते ही जा रहे है।
ऐसे में मीडिया जगत की ज़िम्मेदारी और भी इम्पोर्टेन्ट हो जाती है वो तथ्यों की सही तरीके से लोगो के सामने रखे वही लोगो को जागरूक करने का काम भी करे। ऐसे में आज खुद पीएम मोदी ने देश के कई बड़े मीडिया हॉउस के प्रतिनिधियों से बात की और इस लड़ाई में उनका सहयोग माँगा।
आपको बता दे की मोदी जी ने इन मीडिया संस्थानों से कहा कि वो जनता को घर पर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करने के साथ ही जनता को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के तरीकों को लेकर भी जानकारी देने के लिए कहा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया, जनता के बीच इन तीन मुद्दों को लेकर जाए और कोरोना वायरस से लड़ने में सरकार का साथ दे। यह भी बता दे की जिनसे मोदी जी ने बात की उनमे न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) की एडिटर स्मिता प्रकाश, ‘BAG’ नेटवर्क की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद, ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे।
‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के एडिटर-इन-चीफ राहुल शिवशंकर, ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा, ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा, ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी आदि मौजूद थे।