कोरोना के अंधकार को प्रकाश की शक्ति से दूर करने की मुहीम में देश वासियों के साथ साथ मीडिया जगत भी जुड़ गया है। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ की तारीफ़ करने के बाद अब एक बार फिर पीएम मोदी ने एक और चैनल की तारीफ़ की है।
कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी गई जंग में इस बार ITV नेटवर्क के नेतृत्व में ‘इंडिया न्यूज’ ने एक वीडियो जारी किया, ‘आओ मिलकर दिया जलाएं’ गीत के साथ, जो कि बेहद ही खूबसूरत है और इस गीत को मशहूर सूफी गायक कैलाश खैर ने अपनी आवाज दी है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ, इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पीएम मोदी ने लिखा, ‘कोरोना से लड़ने में मीडिया बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। कैलाश खेर की मधुर आवाज में इंडिया न्यूज का ये विडियो संदेश देशवासियों का उत्साह बढ़ाने वाला है। आओ मिलकर दीया जलाएं।