1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी का पटना में भव्य रोड शो, बांकीपुर विधानसभा में उमड़ेगा जनसैलाब

PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी का पटना में भव्य रोड शो, बांकीपुर विधानसभा में उमड़ेगा जनसैलाब

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार दौरे पर पटना के बांकीपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन के समर्थन में रोड शो करेंगे। लगभग 2.8 किमी लंबे इस रोड शो के लिए 2000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं, जिससे चुनावी माहौल और गरमाएगा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी का पटना में भव्य रोड शो, बांकीपुर विधानसभा में उमड़ेगा जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वह पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। यह रोड शो भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नितिन नवीन के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर शाम में पटना में रोड शो करेंगे। यह उनका पिछले आठ दिनों में बिहार का तीसरा दौरा होगा। इसके बाद तीन नवंबर को पीएम कटिहार में जनसभा करेंगे।

पटना में होने वाला यह रोड शो लगभग 2.8 किलोमीटर लंबा होगा, जो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड, ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन तक पहुंचेगा। रोड शो के दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए 10 विशेष स्वागत स्थल बनाए गए हैं, जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। जगह-जगह पर फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन को सौंपी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। रूट को क्लियर रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए 2000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने भी रूट डायवर्जन की घोषणा की है—कदमकुआं से दरियापुर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।

बारिश के कारण तैयारियों पर हल्का असर पड़ा है, लेकिन मौसम साफ होते ही होर्डिंग, पोस्टर और लाइटिंग का काम तेज़ी से पूरा किया जाएगा। मौसम विभाग ने दो नवंबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। पटना में पीएम मोदी का यह रोड शो चुनावी माहौल को और भी गरमाने वाला साबित होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...