1. हिन्दी समाचार
  2. बंगाल
  3. पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, महिलाओं और विकास पर उठाए सवाल

पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, महिलाओं और विकास पर उठाए सवाल

नरेंद्र मोदी ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में रैली को संबोधित करते हुए TMC सरकार और ममता बनर्जी पर महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव की कमान महिलाओं ने संभाली है और वोट के जरिए जवाब मिलेगा।

By: BS Yadav 
Updated:
पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, महिलाओं और विकास पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में आयोजित जनसभा में TMC सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है और इसकी अगुवाई राज्य की महिलाएं कर रही हैं, क्योंकि वे वर्तमान सरकार की नीतियों से सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। पीएम ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाते हुए राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को ठेस पहुंचाई है। संसद में महिला आरक्षण को लेकर हुई वोटिंग का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर आई, लेकिन TMC ने इसका विरोध किया। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया और कहा कि जनता इसका जवाब मतदान के जरिए देगी।

प्रधानमंत्री ने विकास के मुद्दों पर भी TMC को घेरा। उन्होंने कहा कि हर जिले में मेगा फूड पार्क और बड़ी इंडस्ट्री लगाने के वादे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार केवल चुनाव के समय वादे करती है और बाद में उन्हें भूल जाती है।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बिना “कट मनी” के कोई काम नहीं होता और सिंडीकेट सिस्टम से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। साथ ही मथुरापुर के भंग मेले को पर्याप्त सरकारी समर्थन न मिलने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने अंत में जनता से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए बदलाव लाएं और सुशासन स्थापित करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...