1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Defense Expo 2020: देश बनने वाला है डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब- पीएम मोदी

Defense Expo 2020: देश बनने वाला है डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब- पीएम मोदी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Defense Expo 2020: देश बनने वाला है डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हो रही दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा उत्पादन को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की बजा आयात पर जोर दिया। इससे भारत हथियारों के निर्माण के मामले में पिछड़ गया। वर्ष 2014 में एनडीए की सरकार बनने के बाद हमने ‘मेक इन इंडिया’ पर बल दिया जिससे भारत अब हथियार निर्यातक बनकर उभर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज का ये अवसर भारत की रक्षा-सुरक्षा की चिंता करने वालों के साथ-साथ पूरे भारत के युवाओं के लिए भी बड़ा अवसर है। मेक इन इंडिया से भारत की सुरक्षा तो बढ़ेगी ही, डिफेंस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

दुनिया में जब 21वीं सदी की चर्चा होती है, तो स्वाभाविक रूप से भारत की तरफ ध्यान जाता है। आज का ये डिफेंस एक्सपो भारत की विशालता, व्यापकता, विविधता और विश्व में उसकी विस्तृत भागीदारी का सबूत है। तकनीक का गलत इस्तेमाल, आतंकवाद और Cyber Threat, पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती है। नए Security Challenges को देखते हुए दुनिया की तमाम डिफेंस फोर्सेस, नई तकनीक को विकसित कर रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है।

दुनिया की दूसरी बड़ी आबादी, दुनिया की दूसरी बड़ी सेना और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कब तक सिर्फ और सिर्फ इंपोर्ट के भरोसे रह सकता था। आधुनिक शस्त्रों के विकास के लिए दो प्रमुख आवश्यकताएं हैं- Research and Development की उच्च क्षमता और उन शस्त्रों का उत्पादन। बीते 5-6 वर्षों में हमारी सरकार ने इसे अपनी राष्ट्रनीति का प्रमुख अंग बनाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में भारत कई वर्षों तक भारत प्रमुख शक्तियों में से एक रहा। लेकिन आजादी के बाद हमने अपनी इस ताकत का उपयोग उस गंभीरता से नहीं किया, जितना हम कर सकते थे। हमारी नीति और रणनीति इंपोर्ट तक सीमित रह गयी।

स्पेस तकनीक के मामले में भारत की रुचि वॉर-फेयर के लिए नहीं, वेलफेयर के लिए है। मुझे गर्व है कि इस मामले में भारत ने Indigenous Technology का विकास किया है। आज ISRO भारत के लिए, पूरी दुनिया के लिए, Outer Space को Explore कर रहा है, तो भारत का DRDO इन Assets को गलत ताकतों से बचाने के लिए Defence की दीवार खड़ी कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...