1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. पीएम मोदी का केजरीवाल पर हमला, कहा- क्या राजनीति मानवता से भी बड़ी हो गई है?

पीएम मोदी का केजरीवाल पर हमला, कहा- क्या राजनीति मानवता से भी बड़ी हो गई है?

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

चुनाव ऐलान के बाद दिल्ली में अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला। कड़कड़डूमा रैली में पीएम ने दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए कामों को गिनाते हुए शाहीन बाग के मुद्दो पर भी उठाया।

दिल्ली भाजपा ने संकल्प लिया है और अपने घोषणापत्र में कहा है कि इन कॉलोनियों के तेज विकास के लिए डेवलपमेंट बोर्ड बनाया जाएगा। जहां झुग्गी, वहां पक्का घर भी बनेगा। झुग्गी में रहने वाले परिवारों को पक्का घर देने के लिए तेज़ी से काम किया जाएगा।

पिछले 5 साल में इतना सारा काम देश में हुआ, गरीबों को रहने के लिए घर मिले, लेकिन दिल्ली की सरकार यहां के गरीबों को रहने के लिए घर नहीं देना चाहती। पीएम आवास योजना यहां की सरकार की वजह से लागू नहीं हो पाई है।

5 साल में 2 करोड़ घर केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए देशभर में बनाए। इसमें से एक भी घर दिल्ली सरकार की वजह से यहां नहीं बन पाया। CAA से हिंदुओं, सिखों और ईसाईयों को नागरिकता का अधिकार कितने साल बाद मिला? -70 साल बाद। शहीद जवानों के लिए देश में नेशनल वॉर मेमोरियल कितने साल बाद बना? – 50-60 साल बाद के बाद बना।

शहीद पुलिसकर्मियों के लिए नेशनल पुलिस मेमोरियल कितने साल बाद बना?- 50-60 साल के बाद बना। 84 के सिख नरसंहार में दोषियों को सज़ा कितने साल बाद मिली? 34 साल बाद। वायुसेना को नेक्स्ट जनरेशन लड़ाकू विमान कितने साल बाद मिला? 35 साल बाद। बेनामी संपत्ति कानून कितने साल बाद लागू हुआ? 28 साल बाद।

शत्रु संपत्ति कानून कितने साल बाद लागू हुआ? 50 साल के बाद। बोडो आंदोलन के समाधान वाला समझौता कितने साल बाद हुआ? 50 साल के बाद। पूर्व सैनिकों को OROP का लाभ कितने साल बाद मिला? 40 साल के बाद।

पहली बार, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। पहली बार, 10 करोड़ गरीब परिवारों तक टॉयलेट की सुविधा पहुंची। पहली बार, 8 करोड़ गरीब बहनों की रसोई में गैस का मुफ्त कनेक्शन पहुंचा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...