पीएम मोदी आज फिट इंडिया मिशन के एक साल पुरे होने के उपलक्ष्य में अलग अलग हस्तियों से संवाद कर रहे है। जिसमें क्रिकेट जगत से विराट कोहली भी इस वार्ता में शामिल हुए है। वहीं 55 साल से अधिक की उम्र में भी मैराथन में हिस्सा लेने वाले मिलिंद भी इस वार्ता का हिस्सा बने।
Looking forward to the Fit India Dialogue, which begins at noon today, 24th September.
It brings together fitness influencers and enthusiasts for a fruitful discussion on how to remain fit and healthy.
Don’t miss this one! #NewIndiaFitIndia pic.twitter.com/2cB2lpHNkU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2020
पीएम मोदी ने बारी बार से सभी लोगों से संवाद किया है। आयोजन के शुरु होने के पहले कप्तान कोहली ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से इस आयोजन की जानकारी दी थी। उन्होंने आज अपने ट्विटर पर लिखा कि मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री के फिट इंडिया संवाद का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जहां आप मुझे फिटनेस के बारे में बात करते हुए देख सकते हैं।
I am honoured to be a part of our Honourable Prime Minister's Fit India Dialogue where you can watch me talk about fitness and more. See you all! 😊 #NewIndiaFitIndia @narendramodi @PMOIndia https://t.co/WsIYFMk8I5
— Virat Kohli (@imVkohli) September 22, 2020
विराट कोहली से बात करते हुए पीएम मोदी ने उनसे उनकी फिटनेस का राज़ पूछा, पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि आपका तो नाम भी विराट और काम भी विराट है। इस बात पर कोहली मुस्कुराएं और उन्होंने कहा कि अगर प्रैक्टिस मिस हो जाए तो बुरा नहीं लगता लेकिन फिटनेस का ध्यान रखता हूं।
इसके बाद पीएम मोदी ने मजाक 2 में कहा की कहीं इसके कारण आपको दिल्ली के छोले भटूरों का नुकसान तो नहीं हुआ ??
Will be good to hear this discussion ! Any particular question you would like to ask our hon Prime Minister @narendramodi or the other panelists about their own experiences with physical and mental health ? see you on 24th at 12noon #NewIndiaFitIndia pic.twitter.com/V8mqjKb2gw
— Milind Usha Soman (@milindrunning) September 22, 2020
वहीं पीएम मोदी ने मिलिंद ने भी मजाकिया लहजे में बात की। उन्होंने उन्हें मेड इन इंडिया मिलिंद कहकर संबोधित किया वहीं उनके फिटनेस की भी जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने मजाक मजाक में उनसे पूछा की ये तो इंटरनेट पर आपकी उम्र बताई जाती है वो असली है या कुछ और इसका राज है ?
इसके अलावा पीएम मोदी ने मिलिंद की मां की भी तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि मिलिंद की माताजी के पुशअप का वीडियो मैंने पांच बार देखा क्योंकि वो 81 साल की उम्र में इतनी फिट हैं।