1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बोले, महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे है पीएम मोदी

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बोले, महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे है पीएम मोदी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बोले, महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे है पीएम मोदी

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती है। भारत के इतिहास में इनका नाम सबसे प्रेरणादायक महापुरूषों में शामिल है। इन्होंने भारत को अंग्रेजो से स्वतंत्रता दिलाने के लिए निस्वार्थ भाव से योगदान दिया था।

यही नहीं गांधी जी एक महान नेता के साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन निडर होकर लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने वाले महात्मा गांधी जी को हम ‘राष्ट्र का पिता’ भी कहते हैं।

महात्मा गांधी ने स्वदेशी खादी के प्रति देशवासियों को प्रोत्साहित किया था। इसके लिए उन्होंने एक आंदोलन भी चलाया था। उन्होंने इसे न केवल विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तथा उनके अग्निदाह तक सीमित रखा, बल्कि उद्योग-शिल्प, भाषा, शिक्षा, वेश-भूषा आदि सब पर स्वदेशी का रंग गालिब कर दिया।

आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति सहित तमाम राजनीति हस्तियों ने उनके जन्म दिन पर बापू को याद किया इसी बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कुछ ट्वीट किये है जिनके माध्यम से दिल्ली की जनता को यह बताने की कोशिश की है कि स्वच्छ भारत के सपने को किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पूरा ककर रहे है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वच्छता हमेशा से पीएम नरेंद मोदी जी की प्राथमिकता रही है। उनके नेतृत्व में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ ने सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को जागरूक कर अनेकों उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। इस अभियान की निरंतर सफलता के छह वर्ष पूर्ण होने पर मैं समस्त देशवासियों को बधाई देता हूँ।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के 6 वर्ष। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए 6 वर्ष पहले जो स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हुई थी, उसके तहत लगभग 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है और 6 लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं।

और अंत बताते चले कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 116 जन्मतिथि है। हालांकि ताशकंद में रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी। जो आज भी एक रहस्य है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...