1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत: टाइगर रिजर्व में जंगली घास की तस्करी

पीलीभीत: टाइगर रिजर्व में जंगली घास की तस्करी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीलीभीत: टाइगर रिजर्व में जंगली घास की तस्करी

(पीलीभीत से सरताज सिद्दीकी की रिपोर्ट)

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा के पास टाइगर रिजर्व के जंगल से रात के अंधेरे में तस्करी कर जंगली घास ले जाई जा रही थी। मुखाबिर से मिली सूचना के आधार पर मामले की जांच की और इस दौरान पुलिस ने जंगली घास से भरी ट्रैक्टर की ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार ने रेंजर पर एक हजार रुपए लेकर घास देने का आरोप लगाया हैं।

तो वहीं फॉरेस्टर पर दो सौ रुपए लेकर जंगल से ट्रैक्टर ट्राली को पास कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने घास से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि, मामले की जानकारी के लिए पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस मामले में जो भी शामिल है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...