1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत: राष्ट्रगान पढ़ने से रोकने वाले पर हुआ केस दर्ज

पीलीभीत: राष्ट्रगान पढ़ने से रोकने वाले पर हुआ केस दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीलीभीत: राष्ट्रगान पढ़ने से रोकने वाले पर हुआ केस दर्ज

(पीलीभीत से संवाददाता सरताज सिद्दीकी की रिपोर्ट)

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में 26 जनवरी को मदरसे में राष्ट्रगान पढ़ने से रोकने वाले हाजी लाडले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नगर उपाध्यक्ष सौरभ पाल ने पुलिस में शिकायत दर्जा करवाई है। वहीं पुलिस ने हाजी लाडले के खिलाफ धारा तीन के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बताते चलें कि, छब्बीस जनवरी के मौके पर समाज सेवी ने मदरसे मे राष्ट्रगान पढ़ना शुरू किया था। इस दौरान हाजी लाडले ने राष्ट्रगान को पढ़ने से रोक दिया था। जिसके बाद हाजी के इस फैसले पर काफी विरोध भी हुआ। इस मामले में पुलिस ने बताया कि, राष्ट्रगान को पढ़ने से रोकने के लिए बीजेपी के उपाध्यक्ष सौरभ पाल द्वारा हाजी पर मामला दर्ज किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वहीं आरोपी हाजी लाडले को हिरासत में ले लिया गया है और इस मामले में पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...