1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पेट्रोल की कीमत में आया उछाल

पेट्रोल की कीमत में आया उछाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पेट्रोल की कीमत में आया उछाल

इस हफ्ते की शुरुआत में ही पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़त कर दी है. पिछले पांच दिन से पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है. सोमवार को 13 पैसे की बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 81.62 रुपये लीटर हो गया है. हालांकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. डीजल की कीमत में पिछले महीने काफी बढ़ोतरी पेट्रोलियम कंपनियां कर चुकी हैं. पिछले 9 दिनों में पेट्रोल करीब 1.19 रुपये महंगा हो चुका है.

पिछले हफ्ते सिर्फ एक दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. सोमवार की बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 81.62 रुपये और डीजल 73.56 रुपये लीटर हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 88.28 रुपये और डीजल 80.11 रुपये लीटर हो गया है. चेन्नै में पेट्रोल 84.64 रुपये लीटर और डीजल 78.86 रुपये लीटर हो गया है. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 83.13 रुपये लीटर और डीजल 77.06 रुपये लीटर हो गया है. नोएडा में पेट्रोल 82.01 रुपये लीटर और डीजल 73.87 रुपये लीटर हो गया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...