1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोगों की हेल्थ पर गलत प्रभाव डाल रहा है पेट्रोल और डीजल, उठते ही लगता है जोर का झटका

लोगों की हेल्थ पर गलत प्रभाव डाल रहा है पेट्रोल और डीजल, उठते ही लगता है जोर का झटका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लोगों की हेल्थ पर गलत प्रभाव डाल रहा है पेट्रोल और डीजल, उठते ही लगता है जोर का झटका

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल आज के समय में लोगों की ऐसी जरुरत बन गई है, जिसके बिना लोगो का काम नहीं चल पाता है। कहीं आना जाना हो तो लोग बाइक या फोर व्हीलर का इस्तेमाल करते हैं। बाइक और फोर व्हीलर तो केवल पेट्रोल और डीजल से चलती है। जिसका फायदा सरकारें भी खूब उठाती हैं। मैजूदा वक्त में देखें तो पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहें हैं। पेट्रोल और डीजल के कारण लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। यहां तक कि जिस सोशल मीडिया का उपयोग कर मोदी सरकार लोगो तक अपनी बातें पहुंचाकर इतने प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई थी। उसी सोशल मीडिया पर लोगो का पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर गुस्सा जाहिर हो रहा है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान पेट्रोल और डीजल सस्ता था। लेकिन लॉक डाउन खत्म होने के बाद प्रतिदिन इसके दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। दामों के बढ़ने का आलम तो यह है कि लगातार 12वें दिन शनिनार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है।

केंद्र सरकार के केंद्र दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल में 39 पैसे तो वहीं डीजल में 37 पैसे की बढ़ेत्तरी देखने को मिली है। 39 पैसे बढ़कर शनिवार को पेट्रोल 90.58 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 80.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इन बढ़ते दामों के कारण आम आदमी तेल व गैस के बढ़ते दामों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आम आदमीं जब शाम को सोता है, बढ़ते दामों के लेकर यही सोचता है कि सुबह दामों में कमीं देखने को मिलेगी। लेकिन अगले दिन उसके उठने के साथ ही 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई रेट जारी होती है, बढ़े दामों के साथ, जिसके बाद उसमें मायूसी ही दिखती है।

पेट्रोल डीजल के दामों में इतनी आग क्यों लगती है, क्या आप इसका कारण जानते हैं, अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बतातें हैं कि दामों में आग लगने काकारण क्या है? सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ती है, जिसके बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। जिसकी मार आम आदमी को झेलनी पड़ती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...