कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के देश में इक्कीस दिन का लॉकडाउन है और ऐसे में देश के लोग उन सभी लोगों ले प्रति आदर व्यक्त कर रहे है जो अपनी जान पर खेलकर उनका काम कर रहे है ताकि उनको रोज़ मर्रा के जीवन में किसी चीज़ की कमी ना हो सके।
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खुद पंजाब के सीएम अमरिंदर जी ने शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि दो सफाई कर्मचारी वाहन लेकर आते है और लोग अपने अपने घरों की छतों से उन पर फूलों की बारिश कर रहे है और उनके लिए तालियां भी बजा रहे है।
वीडियो को शेयर करते हुए सीएम ने कहा, ”यह देखकर खुशी हुई कि नाभा में लोग स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर रहे हैं और उनके प्रति प्रेम जता रहे हैं.