1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. तबलीगी जमात के लोगों ने डॉक्टरों से की बदसलूकी

तबलीगी जमात के लोगों ने डॉक्टरों से की बदसलूकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तबलीगी जमात के लोगों ने डॉक्टरों से की बदसलूकी

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए तबलीगी जमात के लोग अपनी इलाज में डॉक्टरों का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें रेलवे ने तुकलकाबाद में बने आइसोलेशन सेंटर्स में रखा गया है। बता दें कि, यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी हैं। तबलीगी जमात के लोग मेडिकल स्टाफ पर थूका भी और गैर जरूरी चीजों की मांग भी करने लगे। दीपक कुमार ने बताया कि 97 को डीजल शेड ट्रेनिंग सेंटर में और 70 को आरपीएफ बैरक में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, तबलीगी जमात के लोग वहां बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। सेंटर में इधर-उधर घूमने के साथ-साथ गैर जरूरी मांगें भी जारी हैं। इसके साथ-साथ इन्होंने इधर-उधर थूकने के साथ-साथ स्टाफ पर भी थूका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...