1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शपथग्रहण समारोह में दिल्ली के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा-वरिष्ठ नेता गोपाल राय

शपथग्रहण समारोह में दिल्ली के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा-वरिष्ठ नेता गोपाल राय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शपथग्रहण समारोह में दिल्ली के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा-वरिष्ठ नेता गोपाल राय

राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दोबारा प्रचंड बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, बीते बधुवार को आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के बाद पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की है।

साथ ही आप ने यह घोषणा की है कि, अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया है। बता दें कि, आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने पत्रकारों को बताया कि, 16 फरवरी को शपथग्रहण समारोह में केवल दिल्ली के लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों या अन्य दलों के नेताओं को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। आपको बता चलें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 70 में से केवल आठ सीटें ही मिल पाई। तो वहीं, कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...