1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. यात्रीगण कृपया ध्यान दे : मेट्रो कल भी 10 से 4 नहीं चलेगी, पढ़े

यात्रीगण कृपया ध्यान दे : मेट्रो कल भी 10 से 4 नहीं चलेगी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यात्रीगण कृपया ध्यान दे : मेट्रो कल भी 10 से 4 नहीं चलेगी, पढ़े

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए फैसला लिया गया है कि दिल्ली मेट्रो सोमवार को भी सुबह और शाम चार-चार घंटे ही चलाई जाएगी। सुबह 6 से 8 बजे के बीच चुनिंदा तो 8 से 10 बजे के बीच हर किसी की मेट्रो में इंट्री रहेगी। 

दिन में 10 से 4 बजे के बीच मेट्रो बंद रहेगी। 4 से 8 बजे के बीच दोबारा मेट्रो का संचालन होगा। इसके बाद फिर सेवा बंद कर दी जाएगी। आपको बता दे की आज तो जनता कर्फ्यू के कारण मेट्रो और रेल सेवा बंद कर दी गयी है।

खबरों की माने तो दिल्ली में अगर कोरोना से नए पीड़ित की संख्या में अगर वृद्धि होती है तो मेट्रो का संचालन बंद भी किया जा सकता है। देखा जाए तो दिल्ली में बीते 24 घंटो में ही 7 से अधिक नए मरीज मिले है जिससे खतरा बढ़ गया है। मेट्रो इस वायरस के फैलने का सबसे अच्छा माध्यम है, ऐसे में ज़रूरी है की इस माध्यम को रोका जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...