रिपोर्ट:पायल जोशी
लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक जबरदस्त धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। दरअसल सिलसिलेवार हुए इस चार बम धमाकों में 20 लोग से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह बम धमाका लाहौरी गेट के पास हुआ था। बम ब्लास्ट से आसपास का इलाका दहल उठा जिसके कारण हर ओर चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि विस्फोटक एक बाइक में रखा गया था। बता दें अनारकली बाजार में अभी और बम होने की आशंका जताई गई है। जिसके चलते पूरे बाजार को सील कर दिया गया है। पाकिस्तान के लाहौर का सबसे व्यस्ततम क्षेत्र अनारकली बाजार है। गुरुवार को यहां लाहौरी गेट के पास रखी एक बाइक में अचानक ब्लास्ट हुआ। यह बाइक अनारकली बाजार से सटे पान मंडी में हुई। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी और आसपास के क्षेत्रों में कांच टूट गए और कई बिल्डिंग्स में दरारें पड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मोटरसाइकिल में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।

लाहौर के ऑपरेशन के उप महानिरीक्षक, डॉ मुहम्मद आबिद खान ने बताया है के जांच अभी चल रही है और जल्द ही विस्फोट के पीछे की असल वजह का पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से जमीन के भीतर 1.5 फीट गहरा गड्ढा हो गया है।

आपको बता दें उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से जमीन के भीतर 1.5 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। दरअसल धमाके में घायल हुए लोगों को शहर के मायो अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। लाहौर के मायो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि धमाके में घायल हुए तीन लोगों की हाल बहद गंभीर है। जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। जिसके चलते अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में भी घेराबंदी कर दी गई है।