1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कमलनाथ के बयान पर बोले ओवैसी : दिल की बात जुबां पर आ गई

कमलनाथ के बयान पर बोले ओवैसी : दिल की बात जुबां पर आ गई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कमलनाथ के बयान पर बोले ओवैसी : दिल की बात जुबां पर आ गई

सदियों से लंबित पड़े राम मंदिर विवाद का समाधान पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया था और पूरी 67 एकड़ जमीन राम लला विराजमान को दे दी थी।

अब सदियों के बाद दोबारा उसी राम मंदिर का निर्माण कार्य की शुभ घड़ी आई है। 5 अगस्त को पीएम मोदी अपने हाथों से 22 किलो चांदी की ईंट रखकर मंदिर निर्माण की शुरुआत करेंगे।

अब इसी पर एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक वीडियो सन्देश जारी किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट से यह वीडियो संदेश जारी किया है।

इसमें उन्होंने कहा है कि मै अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।

उनके इस बयान पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। ओवैसी ने कमलनाथ के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ज़ालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई।

असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा कि आपको कार्यालय खोलकर मंदिर के लिए चंदा भी मांग लेना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...