1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भूमि पूजन से पहले बोले ओवैसी, बाबरी मस्जिद थी, रहेगी

भूमि पूजन से पहले बोले ओवैसी, बाबरी मस्जिद थी, रहेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भूमि पूजन से पहले बोले ओवैसी, बाबरी मस्जिद थी, रहेगी

आज पीएम मोदी राम मंदिर भूमि पूजन करने वाले है और 500 सालों के बाद हिन्दू समाज के लिए यह शुभ घड़ी आई है लेकिन ओवैसी आज भी बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है।

आपको बता दे आज उन्होंने एक बार फिर से ट्वीट करके राम मंदिर के खिलाफ बयान दिया है।

ओवैसी ने ट्वीट में लिखा है कि बाबरी मस्जिद थी और रहेगी. इशांअल्लाह.” इसके साथ ही उन्होंने बाबरी मस्जिद और बाबरी मस्जिद के विध्वंस की एक-एक तस्वीर भी शेयर की है।

आपको बताते चले कि, पिछले साल 9 नवंबर को ही सुप्रीम कोर्ट ने विवादित राम मंदिर- बाबरी मस्जिद भूमि को लेकर अपना फैसला सुनाया था।

अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन राम लला को सौंप दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में पांच एकड़ की जमीन दी जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...