1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राम मंदिर ट्रस्ट पर ओवैसी का बयान, कहा- बीजेपी दिल्ली चुनावों को लेकर चिंतित

राम मंदिर ट्रस्ट पर ओवैसी का बयान, कहा- बीजेपी दिल्ली चुनावों को लेकर चिंतित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर ट्रस्ट पर ओवैसी का बयान, कहा- बीजेपी दिल्ली चुनावों को लेकर चिंतित

केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की मंदूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब लोगों का इसपर रिएक्शन आने लगा है। AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस घोषणा के समय पर सवाल उठाया है, साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी पर वोटों की खेती करने का आरोप लगाया है।

ओवैसी ने कहा कि संसद का सत्र 11 फरवरी को समाप्त हो रहा है। यह घोषणा 8 फरवरी के बाद की जा सकती है। ऐसा लगता है कि बीजेपी दिल्ली चुनावों को लेकर चिंतित है। इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस को हम भूलने वाले नहीं हैं।

ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अगर कार सेवा की इजाजत नहीं देता तो मस्जिद वहां नहीं टूटती। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को बताएंगे कि कैसे बाबरी मस्जिद टूटी है। जिन लोगों ने बाबरी मस्जिक का ढांचा ढहाया था, उन्हें ही मंदिर बनाने का काम सौंपा जा रहा है। बाबरी मस्जिद के विध्वंस को आने वाली नस्लों को भूलने नहीं दिया जाएगा। इसके आगे ओवैसी ने कहा कि, ‘हम बाबरी मस्जिद को न तो भूलेंगे और न आने वाली पीढ़ियों को भुलाने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बाबरी मस्जिद को ढहाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

ओवैसी के बाद कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पीएम मोदी वोटों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, एक समुदाय विशेष को टारगेट करके मुद्दे उठाए जा रहे हैं। राम मंदिर एक चुनावी मुद्दा तो था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह खत्म हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी अब सीएए और एनआसरी जैसे मुद्द ले आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...