गुनाः जिले के राघोगढ़ में खाद बीज कीटनाशक के दुकानदार व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर कृषि आदान विक्रेता संघ राघौगढ द्वारा एक दिवसीय हड़ताल कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे गए। जिसमें खाद बीज कीटनाशक दवाओं के दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एसडीम को ज्ञापन सौंपा गया।
इसमें व्यापारियों ने सरकार एवं खाद कंपनियों द्वारा ई टोकन प्रणाली लागू करना, कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर दुकानदार को शासकीय गवाह बनाकर कंपनियों पर कार्यवाही करना एवं एक्सपायरी दवाओं को कंपनी द्वारा वापस लेने के लिए अपनी कई मांगे रखी गई। इसके लिए एसडीएम राघोगढ़ प्रतिनिधि द्वारा ज्ञापन लिया गया। इसमें राघोगढ़ रुठियाई एवं जंजाली के सभी व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
गुना से संवाददाता रणधीर चंदेल की रिपोर्ट