मुंबई: साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ तो हर किसी के दिल में जगह बनाई। फिल्म की कहानी आज भी लोगों के जहन में है। इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में नजर आए थे। लोग इनकी बहुत तारीफ करते थे। इसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म एक प्रेम कहानी पर बनी थी। ये उस समय की हिट फिल्मों में से एक थी।
वहीं इस फिल्म ने सलमान खान और भाग्यश्री की किस्मत को बदल कर रख दिया था। इस फिल्म के बाद न सिर्फ सलमान खान बल्कि भाग्यश्री के करियर ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू की और भाग्यश्री रातोंरात सुपरस्टार बन गईं। इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।
बता दें इस फिल्मे से ही भाग्यश्री ने अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके जरिए उन्होंने लाखों लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री को किसी और फिल्म में नहीं देखा गया था, लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म को करने के बाद भाग्यश्री की फैन फॉलोविंग काफी बढ़ गई थी।
आज हम आपको भाग्यश्री के एक ऐसे इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बारे में कुछ खास बातें बताईं और कुछ किस्से शेयर किए।
अपने एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने सलमान खान को उनसे दूर रहने की चेतावनी दी थी। इसके पीछे कारण यह था कि भाग्यश्री अपने सलमान खान के रिश्ते को लेकर किसी भी झूठी अफवाह का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।
भाग्यश्री ने आगे बताया कि उन दिनों एक्ट्रेस हिमालय दसानी को डेट कर रही थीं, जिसकी जानकारी सलमान खान को इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान पता चली। सलमान खान को उनका पीछा करना था और उन्हें वो गाना अपने कान में गाना था। और इस समय भाग्यश्री ने उन्हें चेतावनी दी थी, ताकि सलमान खान और भाग्यश्री के रिश्ते की खबरें मीडिया में न आने लगें।