लद्दाख में हुई भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की जान चली गई थी और उसके बाद से ही सरकार ने चीन और उसकी कंपनियों के प्रति सख्ती दिखाई है।
आईपीएल अगले महीने से शुरू हो रहा है लेकिन उसका स्पॉन्सर वीवो ही है जो की चीनी कंपनी है। अब इसी बात को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने सरकार के ऊपर तंज कसा है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, लोगों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए कहा जाता है लेकिन आईपीएल स्पॉन्सर वीवो ही है।
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चीन हमारी ओर देख रहा है जब हम चीनी पैसे / निवेश / प्रायोजन / विज्ञापन को संभालने के बारे में बहुत भ्रमित हैं।
ज्ञात हो, आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल ने सभी पुराने स्पॉन्सर्स को रिटेन किया है जिसमें चीनी कंपनी वीवो भी है।