कोरोना महामारी ने अब तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। आपको बता दे अब तक 213 देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 2.18 लाख नए मामले सामने आए है जबकि 4,296 लोगों की मौत हो गई है।
दुनिया में एक करोड़ 46 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 6 लाख को पार कर गई है।
हालांकि 87 लाख से ज्यादा संक्रमित लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके है वहीं दुनियाभर में अभी भी 52 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है और यहां अब तक 38.96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं जबकि डेढ़ लाख के करीब मरीजों की मौत हो चुकी है।
रविवार को अमेरिका में 63 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए और 392 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वही भारत में भी मरीजों की संख्या 11 लाख को पार कर गई है।