1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली की सड़कों पर निकले NSA डोभाल: लोगों में जगाया विश्वास

दिल्ली की सड़कों पर निकले NSA डोभाल: लोगों में जगाया विश्वास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली की सड़कों पर निकले NSA डोभाल: लोगों में जगाया विश्वास

21 फरवरी की बाद से ही उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा का तांडव मचा है जिसमे 20 से अधिक लोगों के मारे जाने वही 250 से अधिक लोगो के घायल होने की बात अब तक सरकार ने स्वीकारी ही वही अब सीधे उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी कर दिए गए है।

हिंसा को ध्यान में रखते हुए आज खुद अजीत डोभाल ने कमान अपने हाथों में ली और वो शाम को दिल्ली की सड़कों पर लोगों में विश्वास जगाने निकल पड़े, देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को एक बारगी ऐसे देखकर तो लोग आश्चर्य में पड़ गए।

इस दौरान डोभाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोग भी संतुष्ट हैं। वही दिल्ली पुलिस का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और आप लोगों की सुरक्षा के लिए हम जान लगा देंगे।

लोगों ने जब खुद अजीत डोभाल को देखा तो खुलकर उन्होंने अपनी मन की बाते उनसे की, एक आदमी से उनसे कहा की सर अब आप आ गए है तो तसल्ली आ गयी है वही एक बुजुर्ग महिला से अजीत डोभाल ने कहा की यह देश हम सबका है और हम सबको इस देश में प्यार मोहब्ब्त से रहना है।

आपको बताते चले कि डोभाल ने कल रात जाफराबाद, सीलमपुर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अन्य इलाकों का भी दौरा किया था और माना जा रहा है कि गोली मारने के आदेश और धारा 144 लगाकर लोगों को भरोसे में लेना इनके ही दिमाग की उपज है।

जब कश्मीर में केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने का एलान किया था उसके बाद भी डोभाल खुद स्थानीय लोगों से बात करते थे और उन्हें लेते थे और शायद यही कारण है कि मोदी ने जी अब दिल्ली की ज़िम्मेदारी खुद डोभाल को दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...