1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. …अब बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को लेकर नया गाइडलाइन जारी, उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई

…अब बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को लेकर नया गाइडलाइन जारी, उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई

By: Amit ranjan 
Updated:
…अब बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को लेकर नया गाइडलाइन जारी, उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई

नई दिल्ली : कोरोना के नये लहर के साथ ही मुंबई की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कई क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन तो कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगाया है। अब इसी महामारी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंडस्ट्री के तमाम निर्माता और निर्देशकों से जुड़े संगठनों के साथ एक बैठक कर शूटिंग के वक्त तमाम सावधानियां बरतने की चेतावनी दी, ऐसा ना करने पर उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ए एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्मों, टीवी सीरियल्स व वेब शोज़ की शूटिंग को लेकर नया गाइडलाइन जारी करते हुए इन्हें सख्ती से लागू करने का संकेत दिया है। इन नये गाइलाइंस के मुताबिक:-

1)  भीड़ वाले सीन्स और बड़ी संख्या में डांस वाले गानों की शूटिंग की अनुमति नहीं होगी।

2) शूटिंग के सेट्स पर, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े तमाम दफ्तरों में लोगों को लगातार मास्क पहनने रखना अनिवार्य होगा।

3) FWICE ने सेट्स और प्रोडक्शन से जुड़ी जगहों पर गाइडलाइंस का पालन‌ कराने‌ और निगरानी रखने के लिए एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है।

4) जारी किये गये दिशा-निर्देशों का उल्लंघन‌ करनेवाले किसी शख्स अथवा प्रोडक्शन यूनिट पर FWICE की ओर से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

FWICE के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी‌ ने‌ कहा कि, “कोरोना‌ के चलते इंडस्ट्री की ओर से पहले ही तमाम तरह के‌ कदम उठाये गये हैं। मगर राज्य सरकार से हुई बातचीत के मद्देनजर हमने ये अतिरिक्त कदम उठाये हैं जो कोरोना के माहौल को देखते हुए बहुत ज़रूरी हैं।”

उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन का इंडस्ट्री ‌की‌ ओर से पालन किया जाएगा और इस दौरान किसी भी तरह की शूटिंग नहीं की‌ जाएगी। इस दौरान प्री और प्रोस्ट प्रोडक्शन‌ की गतिविधियों की भी इजाजत नहीं होगी।”

बता दें कि FWICE द्वारा जारी नये दिशा-निर्देश पहले जारी किये गये स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के‌ अतिरिक्त होंगे जो कि 30 अप्रैल, 2021 तक लागू रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने इसी तारीख तक कोरोना संबंधी गाइडलाइंस जारी किये हैं।

आपको बता दें कि कोरोना के नये लहर ने अब तक कई बॉलीवुड हस्तियों को अपने चपेट में ले लिया है। जिससे कई हस्ती तो उबर चुके हैं, जबकि अभी भी कई आइसोलेट तो कई हॉस्पीटल में एडमिट है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...