1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Nokia ने लॉन्च किया सबसे शानदार और दमदार फोन, न गिरने पर टूटेगा और न पानी में होगा खराब, जानिए कीमत और फीचर्स

Nokia ने लॉन्च किया सबसे शानदार और दमदार फोन, न गिरने पर टूटेगा और न पानी में होगा खराब, जानिए कीमत और फीचर्स

सावन के उत्सव के साथ ही एक बार फिर मार्केट में कंपीटिशन शुरू हो गया, सभी कंपनियां एक दूसरे से अच्छा होने के होड़ में लगे है। वहीं कई कंपनियां मार्केट में अपना दबदबा कायम करने के लिए नये सामानों को मार्केट में लॉन्च कर रहे है। इसी होड़ में मोबाइल की शानदार कंपनी नोकिया भी शामिल है, जो बहुत जल्द अपना सबसे दमदार मोबाइल फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
Nokia ने लॉन्च किया सबसे शानदार और दमदार फोन, न गिरने पर टूटेगा और न पानी में होगा खराब, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली : सावन के उत्सव के साथ ही एक बार फिर मार्केट में कंपीटिशन शुरू हो गया, सभी कंपनियां एक दूसरे से अच्छा होने के होड़ में लगे है। वहीं कई कंपनियां मार्केट में अपना दबदबा कायम करने के लिए नये सामानों को मार्केट में लॉन्च कर रहे है। इसी होड़ में मोबाइल की शानदार कंपनी नोकिया भी शामिल है, जो बहुत जल्द अपना सबसे दमदार मोबाइल फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि HMD Global ने Nokia XR20 के नाम से ग्लोबल मार्केट में एक नया Nokia स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

बता दें कि कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से इस 5जी रग्ड फोन की तस्वीरें जारी कर रही थी। स्मार्टफोन निर्माता ने अभी तक नए नोकिया स्मार्टफोन के भारत लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस फोन को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। Nokia XR20 सबसे दमदार फोन माना जा रहा है। क्योंकि यह स्क्रैच रेजिस्टेंट, ड्रॉप रेजिस्टेंट, टेंपरेचर रेजिस्टेंट और वॉटर रेजिस्टेंट सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है।

Nokia XR20 के फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता का दावा है कि Nokia XR20 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के मामले में लाइफटाइम चलेगा। Nokia XR20 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा संचालित है जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। अगर आपको स्टोरेज बढ़ानी है, तो इसमें माइक्रोएसडी कार्ड भी दिया गया है। फोन केवल एक ही वेरिएंट में आता है। गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन इस फोन को पानी और धूल से बचाएगा।

Nokia XR20 का कैमरा

इसमें 6.67-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर शामिल है। रियर पैनल पर, Nokia XR20 में दो इमेज सेंसर शामिल हैं जिनमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एलईडी फ्लैश शामिल है।

Nokia XR20 की बैटरी

Nokia XR20 4630mAh की बैटरी क्षमता के साथ 18W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। HMD का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर बैटरी दो दिन तक चल सकती है। फोन एंड्रॉइड 11 चलाता है। नए नोकिया स्मार्टफोन की कुछ अन्य विशेषताओं में स्टीरियो स्पीकर, OZO प्लेबैक तकनीक, साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर, अन्य शामिल हैं।

Nokia XR20 की कीमत

Nokia XR20 को दो रंगों अल्ट्रा ब्लू और ग्रेनाइट ग्रे में लॉन्च किया गया है। इस फोन के सिंगल वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 550 डॉलर यानी करीब 41,000 रुपये है। इस फोन की बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...