कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से भारत में लॉक डाउन की सीमा 17 मई 2020 तक के लिए बढ़ाए जाने के बाद नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के प्रयास किये जा रहे है।
इस आपदा की स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति तक आवश्यक सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
जिसमे आश्रितो के भोजन के वितरण के साथ-साथ रोटी बैंक व शेल्टर होम में व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है।
जिसके चलते नोएडा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों दिहाड़ी मजदूरों व बेसहारा व्यक्तियों को दोनों समय का भोजन की व्यवस्था लंच व रूप में नियमित रूप से कराई जा रही है
प्राधिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए शेल्टर होम में स्थापित किए गए लोगों के लिए नोएडा द्वारा संचालित पांचों सामुदायिक रसोई के माध्यम से 16545 लोगों को लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं .
नोएडा के सामुदायिक किचन के माध्यम से नोएडा प्राधिकरण के द्वारा अब तक कुल 30 लाख से अधिक भोजन के पैकेट का वितरण किया गया है।