नोएडा सेक्टर- सात में पुराने कारखाने के नाम से महशूर जूता फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने से फैक्ट्री में मौजूद कार्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकलने की कोशिश की। फायर विभाग में सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कतों के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, आग लगने की वजह अभी तक पता नही चल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।