1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. निर्भया केस: फांसी से बचने के लिए दोषी विनय ने दीवार पर मारी टक्कर

निर्भया केस: फांसी से बचने के लिए दोषी विनय ने दीवार पर मारी टक्कर

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

तिहाड़ जेल बंद निर्भया के दोषी विनय ने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। जेल प्रशासन  ने इस मामले में की जानकारी देते हुए बताया कि, रेप  और हत्या के आरोप में जेल में बंद दोषी विनय ने अपना सिर दीवार पर जोर से मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया है। वह खुद को मेडिकल अनफिट करने की कोशिश में है, ताकि उसकी फांसी टल जाए। इस घटना के बाद पुलिस अधिकरी द्वारा चारों दोषियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

बता दें कि,  हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने विनय शर्मा की याचिका को खारिज कर उसके फांसी का रास्ता साफ कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका की अस्वीकृति को चुनौती दी गई थी। फांसी से बचने के लिए दोषी वियन आए दिन नए-नए हथकंडे आजमा रहे है। दोषी विनय ने कुछ दिनों पहले भूख हड़ताल पर बैठ गया था। हालांकि, कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रशासन को कानून के अनुसार विनय का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि, 16 दिसंबर, 2012 की रात को राजधानी दिल्ली के वंसत विहार में मेडिकल की स्टूडेंट (निर्भया) के साथ विनय कुमार शर्मा समेत उनके अन्य साथियों ने चलती बस में बहुत ही बर्बर तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस जघन्य घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए सरकार सिंगापुर ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपनी बेटी (निर्भया) को इंसाफ दिलवाने के लिए पिछले सात सालों से कोर्ट के चक्कर काट रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...