1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. निर्भया केस- पटियाला कोर्ट में दोषी विनय ने दायर की याचिका

निर्भया केस- पटियाला कोर्ट में दोषी विनय ने दायर की याचिका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस- पटियाला कोर्ट में दोषी विनय ने दायर की याचिका

निर्भया रेप केस के दोषी फांसी से बचने के लिए प्रतिदिन नए नए पैंतरे अपना रहे हैं, अब दोषी विनय ने अपने वकील के माध्यम से पटियाला हाउस कोर्ट में एक नई यातिका डाली है जिसमें उसने कहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा की जरूरत है। पटियाला कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई शनिवार दोपहर 12 बजे होगी।

एपी सिंह ने अर्जी में कहा है कि विनय को सिर में हल्की नहीं बल्कि गंभीर चोटें आई हैं और उसके दाहिने हाथ में भी फ्रैक्चर है। इसके साथ ही वह मानसिक रूप से बीमार है और उसे सीजोफ्रेनिया हो गया है और इसलिए उसे इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलायज साइंसेज (इहबास) अस्पताल रेफर किया जाए।

इस दौरान निर्भया के वकील ने दोषी की मानसिक बीमारी और सिर की चोट के उपचाप संबंधी याचिका का विरोध किया और कहा कि यह विचार योग्य नहीं है। वहीं विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि वह अपनी मां सहित अन्य लोगों को नहीं पहचान पा रहा है।

विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि उन्होंने विनय की तरफ से आज ही एक याचिका चुनाव आयोग में डाली है। इसमें उन्होंने कहा कि जब दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने राष्ट्रपति के पास विनय की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश भेजी थी, तो वो ना तो मंत्री थे और ना ही विधायक। एपी सिंह ने बताया कि जैन ने 29 जनवरी को ये याचिका भेजी थी तब दिल्ली में आचार संहिता लागू थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...