1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. निर्भया केस: तीसरा डेथ वॉरंट जारी, 3 मार्च सुबह 6 बजे दी जाएगी दोषियों को फांसी

निर्भया केस: तीसरा डेथ वॉरंट जारी, 3 मार्च सुबह 6 बजे दी जाएगी दोषियों को फांसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस: तीसरा डेथ वॉरंट जारी, 3 मार्च सुबह 6 बजे दी जाएगी दोषियों को फांसी

निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों के खिलाफ तीसरी बार डेथ वॉरंट जारी हुआ है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों को 3 मार्च, मंगलवार के दिन सुबह 6 बजे फांसी देने का समय मुकर्रर कर दिया है। निर्भया के परिजनों की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही थी। हालांकि दोषियों के वकील एसी सिंह का कहना है कि उनके पास अब भी कई कानूनी विकल्प बाकी है। वकील ने कहा कि यह मीडिया, राजनेताओं का प्रेशर है, जिसके कारण फांसी की तारीख आई है।

इससे पहले पटियाला कोर्ट में निर्भया के दोषियों की फांसी की नई तारीख पर सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील एपी सिंह ने अदालत को बताया कि, विनय शर्मा 11 फरवरी से भूख हड़ताल पर है। केस की सुनवाई शुरू होते ही तिहाड़ के विधि अधिकारी ने अदलात में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी।

विशेष सरकारी वकील राजनीव मोहन ने अदालत में मामले की स्टेटस रिपोर्ट जमा करते हुए बताया कि चार में से तीन दोषियों के कानून विकल्प खत्म गो हए हैं। सरकारी वकील ने कहा कि अब चारों दोषियों की कोई याचिका न तो कोर्ट में लंबित है और न ही राष्ट्रपति के सामने।

बताते चले कि, वृंदा ग्रोवर ने अदालत को बताया कि जब उन्होंने कानूनी तौर पर दोषी मुकेश से बात की थी तो उसका कहना था कि वह नहीं चाहता है कि मैं उसका केस लड़ूं। इसके बाद एपी सिंह ने कहा कि अक्षय के माता-पिता ने आधी-अधूरी दया याचिका दायर की थी। इसलिए वह अक्षय की तरफ से नई दया याचिका डालेंगे। पवन के वकील ने अदालत से कहा कि, आज उन्होंने पवन से मुलाकात की थी।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, पवन ने हाईकोर्ट द्वारा दिए गए सात दिन में अपने किसी कानूनी विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया था क्योंकि उसके पास कोई वकील नहीं था। इसके आगे वकिल ने कहा कि, पवन सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन डालना चाहता है और राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजना चाहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...