1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. निर्भया केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस हुईं बेहोश

निर्भया केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस हुईं बेहोश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस हुईं बेहोश

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस भानुमति की तबीयत खराब होने की वजह से निर्भया केस की सुनवाई के दौरान बेहोश हो गईं। बेहश होने के बाद जस्टिस भानुमति को महिला स्टाफ की मदद से उनके चैंबर में ले जाया गया। जज के बेहोश हो जाने के कारण निर्भया केस में केंद्र की याचिका पर सुनवाई टल गई।

नर्भया के दोषी विनय की अर्जी पर आदेश पढ़ने के बाद जस्टिस भानुमति इस केस में दोषियों की अलग-अलग फांसी की मांग वाली केंद्र की अर्जी पर सुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और वो बेहोश हो गईं।

बताते चले कि, जस्टिस अशोक भूषण और ए.एस. बोपन्ना के साथ जस्टिस आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ ने विनय की अर्जी को खारिज करने का फौसला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निर्भया केस के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसमें राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका की अस्वीकृति को चुनौती दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...