1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. निर्भया केस: दोषियों के पास सिर्फ 7 दिन का समय, एक साथ होगी फांसी

निर्भया केस: दोषियों के पास सिर्फ 7 दिन का समय, एक साथ होगी फांसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस: दोषियों के पास सिर्फ 7 दिन का समय, एक साथ होगी फांसी

निर्भया के दोषियों की सजा को लेकर दिल्ली के हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि, चारों दोषियों को अलग- अलग फांसी नहीं हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि, इस मामले में पूरी तरह से सभी कानून कार्रवाई की जाए।

वहीं न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने बीते शनिवार और रविवार को सुनवाई के बाद दो फरवरी को केंद्र की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। वहीं निर्भया की मां सरकार और कोर्ट से अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के लिए पिछले कई सालों से से इंसाफ की गुहार लगा रही है।

आपको बता दें कि, निर्भया के दोषियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से दो बार डेथ वारंट जारी हो चुका है। लेकिन हर बार कानूनी अड़चनों के कारण चारों दोषियों की फांसी को टालना पड़ा है।

निर्भया के दोषियों को फांसी देने में हो रही देरी पर केंद्र सरकार ने याचिका दायर करते हुए जल्द फांसी दिए जाने की मांग की थी। केंद्र ने तर्क दिया था चारों दोषी अपनी फांसी की सजा को रोकने के लिए कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...