छिंदवाड़ा जिले में आज केंद्रीय जन जातीय राज्यमंत्री दुर्गा दास ने तामिया में शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों से चर्चा की।
केन्द्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार शिक्षा को लेकर छात्रों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करो, सरकार आपकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रही है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री का फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वागत किया।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट