प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। रोज़ नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है।
आपको बता दे बुधवार शाम तक प्रदेश में कुल 23 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसी के साथ अब कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 1068 पहुंच गयी है।
अब तक 295 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज मिले मरीजों में देहरादून में आठ, नैनीताल और पौड़ी में एक, हरिद्वार में नौ व चमोली में चार मामले सामने आए हैं।
इसके अलावा आज सरकार को हाईकोर्ट की फटकार भी सुननी पड़ी है। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में क्वारंटीन सेंटरों के रखरखाव, सैनिटाइजेशन और अन्य सुविधाओं ना होने के कारण हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगायी है।
हाई कोर्ट के डांट लगाने के बाद सरकार ने तुरंत 49 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसके अलावा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को अलग से 16 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।