1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए बनायी नई कमेटी,पढ़िए किसे मिली जगह

पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए बनायी नई कमेटी,पढ़िए किसे मिली जगह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए बनायी नई कमेटी,पढ़िए किसे मिली जगह

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने पत्रकार कल्याण योजनाओं के लिए नई कमेटी की घोषणा कर दी है। मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गैरसरकारी सदस्यों का कार्यकाल 1 जून 2020 से 31 मई 2022 तक यानी दो साल रहेगा। 

कमेटी की बैठक तिमाही हुआ करेगी। बैठक में पत्रकारों से जुड़ी कल्याण योजनाओं पर विचार करने और वित्तीय सहायता देने के लिए मामलों पर विचार किया जाएगा।

अगर कोई तुरंत मदद का मामला आता है तो उसके लिए आपात बैठक बुलाई जा सकती है। इस कमेटी में मंत्रालय की ओर से सूचना सचिव, पीआईबी के महानिदेशक और मंत्रालय के संयुक्त सचिव के अलावा छह पत्रकार शामिल हैं।

एबीपी गंगा के एडिटर राजकिशोर तिवारी, लोकमत न्यूजपेपर ग्रुप के डिप्टी एडिटर संदीप ठाकुर, हिंदी दैनिक सन्मार्ग की डिप्टी एडिटर (न्यूज) सर्जना शर्मा।

टीवी चैनल न्यूज24 के असोसिएट एडिटर व ब्यूरो चीफ अमित कुमार, स्वतंत्र पत्रकार उमेश्वर कुमार और न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के फोटोजर्नलिस्ट गणेश बिष्ट शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...