नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से OTT प्लेटफॉर्म के व्यूअर्स की संख्या में तेजी देखने को मिली है। डिजिटल प्लेटफॉर्म का इतना बोलबाला देखते हुए अब कई बड़े बैनर की फिल्में भी OTT पर ही रीलिज होने लगी है। लेकिन अगर हम बात करें सबसे पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म की तो नेटफिल्क्स (NETFLIX) इनमें सबसे ज्यादा चर्चित रहा है।
मगर नेटफिल्क्स पर बिना सब्सक्रिप्शन के आप लोगइन( Login) नहीं कर सकते है, और पेंडेमिक टाइम में इसका क्रेज इतना बढ़ गया था कि आधे से ज्यादा लोगों को अपने एंटरटेनमेंट के लिए इसका सब्सक्रिप्शन लेना एक मजबूरी सी बन गयी थी। लेकिन अगर आपने अभी तक नेटफिल्क्स का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है तो दुखी मत होइए बल्कि खुश हो जाएगी क्योंकि अब आप बिना पैसे दिए नेटफिल्क्स में फिल्में और वेब सीरिज देख सकते है।
जी हां अब आप एक पेड एप के जरिए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना पसंदीदा कंटेंट फ्री में देख सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब नेटफिल्क्स पर कुछ फिल्मों और वेब सीरीज को आप फ्री में देख सकते हैं। जैसे ही आप किसी मूवी या सीरीज पर क्लिक करेंगे, वहां फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन दिखेगा।
कैसे देखेंगे फ्री में नेटफिल्क्स का कंटेट-
सबसे पहले आपको netflix.com/watch-free पर जाना होगा। पेज ओपन होते ही आपको कई ऑप्शन दिखने लगेंगे। जिस मूवी या सीरीज के आगे ‘वॉच नाउ’ लिखा हो उसे क्लिक करें। ‘वॉच नाउ’ का मतलब ही है कि ये कंटेंट फ्री है।
हालांकि आपको जानकारी के लिए बता दें कि OTT प्लेटफॉर्म पर पॉपुलर सीरीज के कुछ एपिसोड ही मुफ्त हैं। आगे के एपिसोड देखने के लिए नेटफिल्क्स का सब्सक्रिप्शन लेना का ऑप्शन आपको शो हो जाएगा।