मुंबई: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) की शादी के अभी 6 महीने ही बीते हैं कि उनके और रोहनप्रीत सिंह (Rohan preet Singh) के बीच मारपीट शुरू हो गई है. इसकी जानकारी खुद नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है. इस वीडियो में दोनों गुस्से में तमतमाए दिख रहे हैं. इनके बीच की लड़ाई देखकर सिंगर-म्यूजिशियन रजत नागपाल ने कहा ‘नहीं यार नहीं’.
दरअसल नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाती दिखने वाली है. नेहा ने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘खड तैनू मैं दस्सा’ की झलक दिखाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों हाथापाई करते दिख रहे हैं. इससे साफ है कि खड तैनू मैं दस्सा’ में ये जोड़ी जमकर फाइटिंग करती दिखने वाली है. इस वीडियो पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी जमकर लाइक्स और फनी कमेंट दे रहे हैं. कोई हंसता हुआ इमोजी लगा रहा है तो कोई क्यूट जोड़ी बता रहा है. एक फैन ने तो लिख दिया कि ‘शादी के बाद के हालात’. नेहा के इस वीडियो पर रोहनप्रीत ने रोते हुए और हार्ट वाली इमोजी लगाई है.
View this post on Instagram
नेहा कक्कड़ ने कुछ दिन पहले ही अपने नए पंजाबी गाने का नाम और पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था ‘आपकी नेहू और मेरे रोहनप्रीत के गाने ‘खड तैनू मैं दस्सा का पहला पोस्टर, फर्स्ट लुक’. इस गाने के पोस्टर में दोनों ब्राइट कलर के ड्रेस में फुटबॉल ग्राउंड में नजर आ रहे हैं. नेहा और रोहनप्रीत के हाथों में फुटबॉल नगर आ रहा है. साथ ही पोस्टर पर नेहा कक्कड़ Vs रोहनप्रीत सिंह लिखा है.
नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह संग जल्द ही एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर आ रही हैं. इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा , इसकी जानकारी भी नेहा ने अपनी और रोहनप्रीत की प्यारी-प्यारी फोटो शेयर कर दी.