1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस खतरनाक बिमारी से ग्रसित है 5 महीने की बच्ची, जान बचाने के लिए इतने करोड़ के इंजेक्शन की जरुरत

इस खतरनाक बिमारी से ग्रसित है 5 महीने की बच्ची, जान बचाने के लिए इतने करोड़ के इंजेक्शन की जरुरत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस खतरनाक बिमारी से ग्रसित है 5 महीने की बच्ची, जान बचाने के लिए इतने करोड़ के इंजेक्शन की जरुरत

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: तीरा कामत पांच महीने की बच्ची जिसको एक बेहद ही खतरनाक बिमारी हो गई है। यह बच्ची SMA Type 1 जैसी खतरनाक बिमारी का शिकार हो गई है। जिसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि यह एक ऐसी बिमारी है। जिसमें व्यक्ति 18 महीने तक जिंदा रह सकता है। उसके बाद व्यक्ति के जीवित रहने की कोई भी गारंटी नहीं होती है। इस बच्ची का इलाज मुंबई के एसआरसीसी अस्पताल में चल रहा है, लेकिन बच्ची के जिंदगी और मौत का फासला केवल दो महीने ही बचा है। बच्ची की जान बचाने के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरुरत है। जो अमेरिका से भारत आयेगा। अब बच्ची के जीवित रहने की मात्र एक आस यह इंजेक्शन बची है।

तीरा के पिता मिहिर कामद का कहना है कि “जन्म के वक्त लगभग सब कुछ सामान्य था। वो आम बच्चों के मुकाबले थोड़ी लंबी थी, इसीलिए उसका नाम तीर पर तीरा रखा गया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी बीमारी के बारे में हर किसी को एहसास होने लगा। मां का दूध पीते वक़्त तीरा का दम घुटने लगता। डॉक्टरों ने कहा कि वो एसएमए टाइप 1 से पीड़ित है, साथ ही डॉक्टरों ने परिवारवालों से ये भी कहा कि इस बीमारी का भारत में भी कोई इलाज नहीं है और उनकी बच्ची 6 महने से ज्यादा ज़िंदा नहीं रहेगी। ये सब सुनकर परिवार में सन्नाटा पसर गया”।

जानते हैं कि क्या है SMA टाइप 1 बीमारी?

किसी के भी शरीर में मांसपेशियों के ज़िंदा रखने के लिए एक खास जीन की जरूरत पड़ती है। ये जीन एक ऐसा प्रोटीन तैयार करता है, जो मांसपेशियों को जिंदा रख सके। लेकिन तीरा के शरीर में ये जीन मौजूद नहीं है। जिन बच्चों को SMA होती है उनके दिमाग के नर्व सेल्स और स्पाइनल कोर्ड काम नहीं करते हैं। लिहाजा ऐसे हालात में दिमाग तक वो सिंगनल नहीं पहुंचता है जिससे मांसपेशियों को कंट्रोल किया जा सके। ऐसे बच्चे बिना मदद के चल फिर नहीं सकते हैं। धीरे-धीरे ऐसे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और फिर मौत हो जाती है।

इस बिमारी से छुटकारा पाने के लिए एक खास इंजेक्शन

इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए एक खास इंजेक्शन दी जाती है। जिसको अमेरिका से मंगाने की कोशिशें की जा रही है। इस इंजेक्शन की कीमत है 16 करोड़ रुपये। मिहिर ने एक बातचीत में बताया कि उसने अपने जीवन में कभी 16 करोड़ रुपये नहीं देखे, ऐसे में वे क्राउडफ़ंडिंग के जरिये पैसे जुटाने की उम्मीद में हैं। तीरा के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर तीरा फ़ाइट्स एसएमए करके इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बनाया और यहां उसकी कहानी शेयर की। इस पर वे तीरा के स्वास्थ्य के बारे में लगातार जानकारी देते हैं। लोगों से मदद की अपील करते हैं। उन्होंने डोनेट टू तीरा नाम का क्राउडफंडिंग पेज बनाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...