1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. NDRF में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका खारिज

NDRF में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका खारिज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NDRF में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष में ट्रांसफर करने की मांग खारिज कर दी है.सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद याचिकाकर्ताओं को तगड़ा झटका लगा है.SC ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि पीएम केयर्स फंड चैरिटी फंड की तरह है इसलिए इसमें जमा रकम को ट्रांसफर करने की कोई जरूरत नहीं है.SC ने साफ कर दिया कि कोई भी व्यक्ति या संस्थान एनडीआरएफ में दान कर सकता है केंद्र सरकार इसकी राशि को उचित जगह ट्रांसफर करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनडीआरएफ में योगदान करने के लिए किसी भी व्यक्ति और कॉर्पोरेट्स के लिए कोई वैधानिक बाधाएं नहीं हैं.दरअसल ये याचिका एनजीओ ‘सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन’ द्वारा अधिवक्ता प्रशांत भूषण  के जरिए दायर की गई.याचिका में पीएम केयर्स फंड में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष में प्राप्त महामारी से निपटने और धन हस्तांतरित करने को लेकर एक राष्ट्रीय योजना तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की गई.याचिका में कहा गया है कि पीएम केयर्स फंड में प्राप्त राशि का कैग द्वारा ऑडिट नहीं किया जा रहा है और इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है.अदालत ने 27 जुलाई को इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.जिसके बाद 17 जून को कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया था.अपने जवाब में केंद्र सरकार ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के दौरान पीएम केयर्स फंड को स्वैच्छिक दान के लिए बनाया गया है.यह एनडीआरएफ जैसे सांविधिक फंड से अलग है. 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...