1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में हुए हिंसा का NCP अध्यक्ष शरद पवार ने ठहराया केंद्र को जिम्मेवार, कहा नहीं किया जा सकता…

दिल्ली में हुए हिंसा का NCP अध्यक्ष शरद पवार ने ठहराया केंद्र को जिम्मेवार, कहा नहीं किया जा सकता…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में हुए हिंसा का NCP अध्यक्ष शरद पवार ने ठहराया केंद्र को जिम्मेवार, कहा नहीं किया जा सकता…

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा किये गये ट्रैक्टर रैली के उत्पन्न हुई हिंसा का जिम्मेवार NCP अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से किसान धरने पर बैठे थे, जिसे लेकर सरकार को सकारात्मक हल निकालना चाहिए था। वार्ता हुई लेकिन कुछ हल नहीं निकला।

शरद पवार ने कहा कि  आज दिल्ली में जो हुआ कोई भी उसका समर्थन नहीं करता परंतु इसके पीछे के कारण को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कई दिनों से किसान धरने पर बैठे थे, भारत सरकार की ज़िम्मेदारी थी कि सकारात्मक बात कर हल निकालना चाहिए था। वार्ता हुई लेकिन कुछ हल नहीं निकला।

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने अनुशासित तरीके से विरोध किया, लेकिन सरकार ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। संयम समाप्त होते ही, ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। केंद्र की जिम्मेदारी कानून और व्यवस्था को नियंत्रण में रखने की थी, लेकिन वे विफल रहे।

बता दें कि इस हिंसा को लेकर दिल्ली में 10 कंपनी तैनात करने का निर्देश दे दिया गया हैं, जो लगातार अपनी एक्टिविटी से इस तरह की हिंसा पर लगाम लगाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...