म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन म्यिंट 26 से 29 फरवरी के बीच भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला डॉव चो चो भी होंगी। राष्ट्रपति यू विन म्यिंट के दौरे से पहले सरकार ने प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए है। म्यांमार के राष्ट्रपति के आने से पहले भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है।
वहीं राष्ट्रपति यू विन म्यिंट का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई नई प्रॉजेक्ट्स को लेकर भी डील हो सकती है और इसे दोनों देशों के संबंधों में भी मजबूती आएगी।
बता दें कि, 17 फरवरी 2020 को भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह चार दिवसीय यात्रा के लिए म्यांमार गए थे। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने और बढ़ाने को लेकर अहम मानी गई। अधिकारियों ने कहा कि, यह यात्रा भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने और बढ़ाने के लिए है।