मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा पर एक फिर दबंग युवकों का आतंक देखने के मिला है। टोल मांगने पर कार में सवार तीन दबंग युवकों ने टोल कर्मचारियों को जमकर पीटा। वहीं टोल पर मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिस वजह से लोगों में इस बात लेकर गुस्सा नजर आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।
आपको बताते चलें कि, टोल कर्मचारियों के साथ आए दिन ऐसी वारदात होने की खबरें सामने आती रहती है। दबंगो की दबंगई आए दिन बढ़ती ही जा रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में ठोस कदम न उठाने के कारण ऐसे मामले आए दिन होते रहते है।