1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मुंबई: GST भवन की 8वीं मंजिल पर लगी आग, बचाव कार्य जारी

मुंबई: GST भवन की 8वीं मंजिल पर लगी आग, बचाव कार्य जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई: GST भवन की 8वीं मंजिल पर लगी आग, बचाव कार्य जारी

सोमवार को मुंबई के जीएसटी भवन में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि देखते-देखते आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया। इस मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। इसके अलावा बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम अजित पवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो मुंबई के मझगांव इलाके में स्थित जीएसटी भवन की 8वीं मंजिल पर सोमवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की क्या वजह है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर आग बुझाने और राहत काम पर जुट गईं। कहा जा रहा है कि 8 फायर इंजन और वॉटर टैंकर मौके पर भेजे गए हैं। फायर विभाग के लोग आग पर काबू पाने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं।

आग लगने के बाद खबर थी कि वहां बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए थे, जिन्हें बचा लिया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार मौके पर पहुंच कर स्थिति का जयजा लिया और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...