1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अब स्मार्टफोन मार्केट में होगा मुकेश अंबानी का कब्जा, इस साल के अंत तक उतारेगी 10 करोड़ सस्ते स्मार्टफोन

अब स्मार्टफोन मार्केट में होगा मुकेश अंबानी का कब्जा, इस साल के अंत तक उतारेगी 10 करोड़ सस्ते स्मार्टफोन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब स्मार्टफोन मार्केट में होगा मुकेश अंबानी का कब्जा, इस साल के अंत तक उतारेगी 10 करोड़ सस्ते स्मार्टफोन

सस्ते डेटा से टेलीकॉम सेक्टर में कब्जा जमाने के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी बादशाहत कायम करने की तैयारी कर रही है।

आपको बता दे कि रिलायंस जियो इसी साल दिसंबर तक या अगले साल की शुरुआत में देश में 10 करोड़ सस्ते 4जी स्मार्टफोन फोन मार्केट में उतार सकती है। साथ में कंपनी डेटा प्लान भी ऑफर कर सकती है।

एक रिपोर्ट में बताया है कि जियो का सस्ता 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन गूगल की साझेदारी में लॉन्च होगा। इसी जुलाई माह में गूगल ने जियो में 4.5 बिलियन डॉलर निवेश का ऐलान किया था।

भारत में सस्ते स्मार्टफोन का बहुत बडा मार्केट है। ऐसे में मौजूदा समय में चीनी स्मार्टफोन शाओमी, रियलमी, ओप्पो और वीवो जैसी कंपनियों को जियो स्मार्टफोन से सीधे टक्कर मिलेगा।

रिलायंस ने 2017 में जियो फोन लॉन्च करने के साथ इस सेगमेंट में कदम रखा था। जियो फोन के अब 10 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...